रामपुर/उत्तर प्रदेश - बाइक टकराने पर हुए विवाद मे अधिवक्ता से मारपीट और लूट के मामले में तीन गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 03, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - बाइक टकराने पर हुए विवाद मे अधिवक्ता से मारपीट और लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला रामपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनो आरोपियों का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है। शराब के नशे में हुई कहासुनी और बाइक टकराने के बाद शुरू हुए विवाद के बाद आरोपियों ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना शाहबाद गेट क्षेत्र की है। यहाँ पीड़ित अधिवक्ता और आरोपियों की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई थीं। इसी मामूली बात पर शराब के नशे में धुत आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू करते हुए अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट की थी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उससे 2 हजार रुपये लूट लिए और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।


पुलिस ने अधिवक्ता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। शुरुआती विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले मे तीन अभियुक्तों अरुण, आकाश कश्यप और सागर उर्फ अंशु को नामजद किया था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जाल बिछाया और कल सोमवार को अरुण, पुत्र होरीलाल और आकाश कश्यप, पुत्र संजय कश्यप को आश्रम पद्धति जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इस मामले मे वाँछित तीसरे आरोपी सागर उर्फ अंशु, पुत्र मुनेश को भी आज मंगलवार को फैमली चौराहे के पास से दबोच लिया गया।


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या