वजीरगंज/जिला बदायूँ - आंखो के उपचार के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत पर भड़के परिजनो ने किया हंगामा, बाद मे हुआ समझौता - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 05, 2026

वजीरगंज/जिला बदायूँ - आंखो के उपचार के दौरान हुई बुजुर्ग की मौत पर भड़के परिजनो ने किया हंगामा, बाद मे हुआ समझौता

www.newsindia17.com
हंगामा करती भीड़ व इनसेट मे मृतक की फाइल फोटो 
जनपद बदायूँ के कस्बा वजीरगंज मे कल बुधवार की देर रात निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्तिथियो हुई एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनो ने हंगामा कर दिया। बुजुर्ग की मौत पर आक्रोशित परिजनो ने अस्पताल शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा होता देख अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक मौके से फरार हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर जाहिदपुर निवासी निहाल सिंह आयु 62 वर्ष पिछले कुछ समय से कस्बे के एक निजी अस्पताल मे अपनी आँखो का उपचार करा रहे थे। परिजनो के अनुसार कल बुधवार को वे ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल आये थे। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद रहे कर्मचारियो ने उन्हें गलत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते दम तोड़ दिया।


बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी अस्पताल पहुँच गए। आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों की लापरवाही ने उनके परिवार के सदस्य की जान ले ली। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। माहौल बिगड़ता देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौके से भाग निकले।


घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उत्तेजित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले मे परिजनो द्वारा अस्पताल संचालक दिलीप वार्ष्णेय के खिलाफ तहरीर दी गयी थी। थानाध्यक्ष वजीरगंज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज गुरुवार को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत के कारणो की पुष्टि नही हो सकी है। आज दोनो पक्षो के बीच लिखित समझौता हो गया है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या