62 वर्षीय युमनाम खेमचंद सिंह बनेंगे Manipur के नए सीएम, हो चुका है तय, जानें उनसे जुड़ी ये बातें - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 04, 2026

62 वर्षीय युमनाम खेमचंद सिंह बनेंगे Manipur के नए सीएम, हो चुका है तय, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर को नया नए मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बीजेपी के 62 वर्षीय युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। मैतेई समुदाय से आने वाले युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस प्रदेश में राष्ट्रपति शासन का मौजूदा समय 12 फरवरी को खत्म होने वाला है।

मणिपुर के बनने वाले मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को पूर्व सीएम एन बीरेंद्र सिंह का प्रतिद्वंदी माना जाता है। दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद बीरेंद्र सिंह को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू है।

युमनाम खेमचंद सिंह संभाल चुके हैं ये पद
आपको बता दें कि के युमनाम खेमचंद सिंह 2017 से 2022 तक मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। साल 2022 में एन. बीरेन सिंह की कैबिनेट में भी वह शामिल थे। खेमचंद सिंह इंफाल पश्चिम की सिंगजामेई विधानसभा सीट पर लगातार दो बार जीत दर्ज की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि युमनाम खेमचंद सिंह राज्य में कुकी और मैतई समुदाय के बीच विश्वास बहाली कर पाते हैं या नहीं। वह खुद मैतेई समुदाय से हैं लेकिन कुकी समुदाय में भी उनकी स्वीकार्यता नजर आती है। मणिपुर में राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है।

250 से ज्यादा लोगों को गंवानी पड़ी अपनी जान
आपको बता दें कि इस राज्य में दो समुदाय के बीच 3 मई 2023 से संघर्ष चलता आ रहा है। इस हिंसक संघर्ष में प्रदेश में अब तक 250 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 3 मई 2023 को राज्य में जातीय हिंसा भड़की थी।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें