![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
जिला बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक बहू ने मामूली घरेलू विवाद के चलते अपने बुजुर्ग ससुर पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गाँव समसपुर निवासी राजाराम पुत्र रोशनलाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि आज शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे जब वह अपने घर में गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी बहू ओमवती पत्नी पप्पू ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मामूली घरेलू कलह के चलते आक्रोशित बहू ने बुजुर्ग ससुर के सिर पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के साथ-साथ बहू ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजाराम लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मीरगंज पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर आरोपित ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।अंजना दहिया, प्रशिक्षु आईपीएस/प्रभारी निरीक्षक, मीरगंज ने बताया कि पीड़ित राजाराम की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
%20(1).png)
