जिला बदायूँ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से कर्ज के दलदल और सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आ चुके एक युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ सूदखोरों से तंग आकर एक 34 वर्षीय युवक ने मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले एक युवक ने भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस वीडियो मे उसने एसएसपी अंकिता शर्मा से न्याय की अपील करते हुए तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाक वाली ज्यारत के पास का निवासी सोनू शर्मा सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। गत मंगलवार को उन्होंने जहर खाने से पहले सोनू ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में सोनू ने कहा एसएसपी अंकिता शर्मा जी मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार कौशल गुप्ता, सौरभ गुप्ता और अनिल मौर्य हैं। सोनू का आरोप था कि उसने इन लोगों से कर्ज लिया था। मूलधन से कहीं अधिक ब्याज चुकाने के बाद भी कर्ज का बोझ कम नहीं हो रहा था। सूदखोरों के दबाव के कारण पिछले एक महीने से उसका काम-धंधा ठप हो गया था और वह घर पर खाली बैठने को मजबूर था।
मृतक ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक खुद को वकील बताकर कानूनी कार्रवाई की धमकी देता था, जबकि दूसरा एक रसूखदार सांसद के यहां नौकरी करने का हवाला देकर डराता था। आर्थिक तंगी और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सोनू ने रिगालिया कॉलोनी के पास जहर खा लिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। सोनू शर्मा ने कल बुधवार को बरेली के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
सोनू का शव पोस्टमार्टम के बाद कल बुधवार की देर रात बदायूं पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक वीडियो या लिखित शिकायत नहीं मिली है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन हरेंद्र सिंह ने बताया कई युवक द्वारा जहर खाने की सूचना मिली थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने और वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
