मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - दवाई लेने आयी नर्स की को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 18, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - दवाई लेने आयी नर्स की को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे मे लिया

www.newsindia17.com
मृतका की फाइल फोटो 
आज बुधवार की सुबह मुरादाबाद महानगर के गुलाब बाड़ी चुंगी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में रामपुर निवासी एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी।  मृतका अपनी सहेली के साथ दवाई लेने मुरादाबाद आ रही थी इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के बिलासपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम तहरी ख्वाजा की निवासी महजबीन पुत्री रिफाकत हुसैन आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी परिचित रुकसार के साथ मुरादाबाद स्थित डॉ. वैभव गुप्ता के पास दवा लेने आ रही थीं। उनकी स्कूटी गुलाब बाड़ी चुंगी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महजबीन ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रुकसार सड़क के दूसरी ओर गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रुकसार को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। लिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटघर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या