संभल/उत्तर प्रदेश - मामी के प्यार मे पागल पति ने ली पत्नी की जान, बच्चो के सामने ही कैंची घोंपकर उतारा मौत के घाट, खुद पर भी किये वार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 16, 2026

संभल/उत्तर प्रदेश - मामी के प्यार मे पागल पति ने ली पत्नी की जान, बच्चो के सामने ही कैंची घोंपकर उतारा मौत के घाट, खुद पर भी किये वार

www.newsindia17.com

जिला सम्भल के कोतवाली क्षेत्र से आपसी विवाद के चलते एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अपनी पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के पेट में भी कैंची मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास क्षेत्र की निवासी नाजमा आयु 35 वर्ष की शादी 15 वर्ष पूर्व जिला अमरोहा निवासी नफीस के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था और इस समय दंपत्ति के 4 बच्चे भी है। बताया गया कि नफीस का अपनी मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसके चलते पिछले 2 वर्षो से पति -पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इस सबके चलते नाजमा ने घर छोड़ दिया था और अपने बच्चों के साथ मंडी किशनदास सराय स्थित किराए के मकान पर रह रही थी। बताया गया कि नफीस पिछले कुछ समय से नाजमा पर तलाक देने का दबाब बना रहा था। नफीस नाजमा को तलाक देकर अपनी मामी से निकाह करना चाहता था। कल रविवार की देर रात नफीस मेडिकल स्टोर बंद कर नाजमा के पास गया था और वहां भी पति पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी।


परिजनों के मुताबिक इसी कहासुनी के बीच नफीस ने आपा खो दिया और पास रखी कैंची से नाजमा के पेट और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मां को लहूलुहान देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। भीड़ को आता देख पकड़े जाने के डर से नफीस ने वही कैंची अपने पेट में भी घोंप ली। परिजनो ने बताया कि नाजमा और नफीस के बीच विवाद इतना बढ़ चुका था कि एक साल पहले संभल और हसनपुर कोतवाली में मारपीट के मुकदमे भी दर्ज हुए थे। नफीस सरायतरीन में मेडिकल स्टोर चलाता था, जबकि नाजमा आशा वर्कर के रूप में कार्यरत थी।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी नफीस को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सम्भल ने बताया कि उक्त मामले मे परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने बच्चो के बयान भी दर्ज किये है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या