![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
बताया गया कि लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर एल-ब्लॉक स्थित एक निजी क्लीनिक की आड़ में काफी समय से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि क्लीनिक में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां पूरी तरह संदिग्ध थीं और इलाज के नाम पर वहां अनैतिक कार्य किए जा रहे थे, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल दूषित हो रहा था।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लोहिया नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज शनिवार को अचानक क्लीनिक पर धावा बोल दिया। पुलिस को आया देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से छह लोगों (तीन पुरुषो व तीन महिलाओ) को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस सभी को थाने ले आई, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब क्लीनिक के पंजीकरण और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस संदिग्ध गतिविधि पर आपत्ति जताई थी, लेकिन संचालक द्वारा उन्हें अनसुना कर दिया जाता था।
थाना प्रभारी लोहिया नगर सुमित तोमर ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल 4-5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्लीनिक की आड़ में चल रहे इस अवैध काम की गहराई से जांच हो रही है। यदि आरोप पुख्ता पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
