शाहबाद/जिला रामपुर - सैफनी बिजलीघर मे तैनात जेई ने फाँसी के फंदे पर लटककर दी जान, घटना से ठीक पहले 10 वर्षीय पुत्र को की थी वीडियो कॉल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 22, 2026

शाहबाद/जिला रामपुर - सैफनी बिजलीघर मे तैनात जेई ने फाँसी के फंदे पर लटककर दी जान, घटना से ठीक पहले 10 वर्षीय पुत्र को की थी वीडियो कॉल

www.newsindia17.com

जिला रामपुर के सैफनी बिजलीघर में तैनात एक जूनियर इंजीनियर ने कल शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना से ठीक पहले जेई ने अपने 10 वर्षीय बेटे को वीडियो कॉल की थी। बेटे ने मोबाइल स्क्रीन पर पिता को फंदा लगाते देख लिया, लेकिन जब तक मदद पहुँचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


मूल रूप से शाहजहांपुर के निवासी रविंद्र मिश्रा आयु 42 वर्ष सैफनी बिजलीघर मे जेई के पद पर तैनात थे। रविंद्र शाहबाद के बिलारी मार्ग स्थित होटल सेवन सीज के पीछे एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। कल शनिवार रात उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे अथर्व को वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान ही उन्होंने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकने की कोशिश की। मासूम बेटा पिता की इस हरकत को देखकर चीख पड़ा और तुरंत अपने चाचा प्रभात मिश्रा को फोन कर जानकारी दी।


परिजनों की सूचना पर सैफनी बिजलीघर के संविदा कर्मी रवि कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचे। कमरा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा। अंदर रविंद्र मिश्रा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो न बताया कि रविंद्र मिश्रा का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के बड़े भाई प्रभात ने बताया कि  हम शाहजहांपुर के कैंट में रहते हैं। मेरे भाई रविंद्र ने 20 जनवरी 2012 को तिलहर निवासी श्रुति मिश्रा उर्फ अल्का मिश्रा से लव मैरिज की थी। 1 अक्टूबर 2013 को दोनों को एक बेटा अथर्व हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच अनबन रहने लगी।


वर्ष 2016 में श्रुति मेरे रविंद्र से तलाक मांगने लगी थी पर मेरा भाई परिवार बसाना चाहता था। इसलिए मना कर दिया। श्रुति घर छोड़कर अपने मायके चली गई। उसने मेरे भाई की जिंदगी हराम कर रखी थी। पर बेटे के खातिर वह 10 साल तक पत्नी का टॉचर्र बर्दाश्त करता रहा। प्रभात ने बताया कि रविंद्र रामपुर में तैनात था। उसका बेटा अथर्व बचपन से ही मेरे पास ही रहता है। मैंने श्रुति के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


प्रभारी निरीक्षक शाहबाद ने बताया कि जेई रविंद्र मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों व प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या