मेरठ का सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर आज शुक्रवार की शाम उस समय जंग का मैदान बन गया जब एक व्यक्ति की दो पत्नियां अपने परिजनों के साथ आपस में भिड़ गईं। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। इस घटना मे 3 महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा महावीर निवासी फुरकान का पहला निकाह करीब 20 साल पहले गंगानगर निवासी शबाना से हुआ था। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी के रिश्तों में खटास आ आने पर फुरकान ने 8 साल पहले पूर्वा महावीर की निवासी शाहीन से दूसरा निकाह कर लिया था। वर्तमान मे फुरकान अपनी दूसरी पत्नी शाहीन के साथ रहता है, जबकि पहली पत्नी शबाना गंगानगर में रहती है।
आज शुक्रवार को फुरकान का अपने पड़ोसी युवक से विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची थाना देहली गेट पुलिस ने उसे शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। फुरकान की जमानत कराने के लिए उसकी पहली पत्नी शबाना और दूसरी पत्नी शाहीन अपने-अपने परिजनों के साथ कोर्ट पहुंची थीं। कचहरी परिसर में आमना सामना होते ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पत्नियां और उनके परिजन आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। बीच-बचाव करने आए लोग भी इस हंगामे को देख दंग रह गए।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रही महिलाओं को हिरासत में लिया। मारपीट में दोनों पत्नियां और उनके साथ आई एक अन्य महिला चोटिल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
