जिला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी छात्रा (नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रा को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद कल शुक्रवार की देर शाम नोएडा स्थित बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि उक्त घटना बिलारी नगर के मोहल्ला साहूकंज स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर की है। पीड़ित छात्रा के भाई द्वारा गत 22 जनवरी को दर्ज कराई गई रिपोर्ट मे बताया गया था कि 5 मुस्लिम छात्राये उसकी बहन पर लंबे समय से इस्लाम स्वीकार करने, बुर्का पहनने और मांसाहार खाने के लिए अनुचित दबाव बना रही है। ये मामला तब सार्वजनिक हुआ जब कोचिंग सेंटर के बाहर हिन्दू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। जाँच के बाद कल शुक्रवार को पुलिस ने एक 17 वर्षीय आरोपी छात्रा को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 छात्राओं को आरोपी बनाया है। इनमे से एक छात्रा को की गिरफ्तारी पर इलाहबाद हाई कोर्ट से अंतरिम रोक लगी है जबकि शेष की याचिकाओ पर आगामी 30 मार्च को सुनवाई होगी।
आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके परिजन और मुस्लिम समुदाय के लोग बिलारी थाने के बाहर एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटियों को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
