बीसलपुर/जिला पीलीभीत - नवजात का शव सड़क किनारे फेंककर फरार हुए कार सवार, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 28, 2026

बीसलपुर/जिला पीलीभीत - नवजात का शव सड़क किनारे फेंककर फरार हुए कार सवार, पुलिस जाँच मे जुटी

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 

जिला पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ  बीसलपुर थाना क्षेत्र मे आज शनिवार दोपहर कार सवार कुछ अज्ञात लोग एक नवजात शिशु का शव सड़क किनारे फेंककर मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।


उक्त घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के बिलसंडा से जुड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार कार आज शनिवार की दोपहर बिलसंडा तिराहे के पास आकर रुकी। इस कार में सवार रहे अज्ञात व्यक्तियों ने कपड़े में लिपटा हुआ एक पैकेट सड़क किनारे फेंका और वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। संदेह होने पर स्थानीय निवासियो द्वारा देखे जाने पर पैकेट के अंदर एक नवजात शिशु का निष्प्राण शरीर मिला। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


सूचना मिलते ही बीसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।पुलिस को उम्मीद है कि रिपोर्ट से मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा होगा। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि कार के नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को कहां से लाया गया था।


थानाध्यक्ष बीसलपुर संजीव शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बिलसंडा तिराहे के पास नवजात का शव मिलने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजी गई थी। अज्ञात कार सवारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें चिह्नित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या