
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अब मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देश-प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देश-प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।
हालात ऐसे हैं कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए और जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।
हाल ही में, केंद्र सरकार ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की थी जिसकी वजह से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सरकार को चाहिए कि आपूर्ति सुनिश्चित करने, वितरण प्रणाली को सुधारने और कीमतों को संतुलित करने के लिए कारगर कदम तुरंत उठाने चाहिए।
PC:risingkashmir
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें