UPSC CSE Result: राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री को मिली पहली रैंक, 958 उम्मीवारों का हुआ चयन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मार्च 06, 2026

UPSC CSE Result: राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री को मिली पहली रैंक, 958 उम्मीवारों का हुआ चयन

इंटरनेट डेस्क। यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने आज फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें राजस्थान के कोटा जिले से अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं तमिलनाडू की राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है।

चंडीगढ़ के आकाश ढुल को तीसरा स्थान मिला। यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल परिणाम वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस सूची में जनरल कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, एससी के कुल 158 उम्मीदवार और एसटी के कुल 73 को शामिल किया गया है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें