जिला बिजनौर की नहटौर पुलिस ने गत दिनो नगर के मौहल्ला कैथला मे हुई करोड़ो के जेवरात की चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी दामाद सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से बड़ी मात्रा मे चोरी किये गए सोने व चाँदी के जेवर के साथ ही नकदी भी बरामद की गयी है। पुलिस ने सभी आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि नगर के मोहल्ला कैथला निवासी सर्राफा कारोबारी संतोष वर्मा ने गत 26 फरवरी को थाने मे एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि गत रात्रि उनके दामाद नवीन चौहान ने उन्हें, उनकी पत्नी व पुत्री को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश कर दिया। सभी के बेहोश होने पर आरोपी घर मे रखी उनकी जमापूंजी व करोड़ो रूपये के जेवरात समेटकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को बेगराजपुर अड्डा के पास से मुख्य आरोपी नवीन चौहान, उसके भाई कुणाल और मित्र शिवम चौहान को दबोच लिया। आरोपियो से की गयी पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले जौहरी शिवम सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त नवीन चौहान ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने ससुर के घर पर ही 'घर-जमाई' बनकर रहता था और वहीं ज्वेलरी का काम सीख रहा था। उसे भनक लगी थी कि उसके ससुर अपनी संपत्ति अन्य रिश्तेदारों के नाम करने की योजना बना रहे हैं। इसी असुरक्षा और रातों-रात अमीर बनने के लालच में उसने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर 25 फरवरी की शाम चाय में नशीली गोलियां मिलाकर सभी को पिला दी और उनके बेहोश होने पर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2.173 किलोग्राम सोने के जेवरात, 50 ग्राम का सोने का बिस्कुट और 10 ग्राम का सिक्का, 23.5 किलोग्राम चांदी (जिसे गलाकर सिल्लियां बना दी गई थीं), 2,80,000 रुपये नकद और 2,50,000 रुपये की बैंक डिपॉजिट पर्ची के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 4 नशीली गोलियां (एटिवन 2एमजी) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
