शाहबाद/जिला रामपुर - तहसील परिसर मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वत लेता संग्रह अमीन गिरफ्तार, खींचकर ले गयी एंटी करप्शन टीम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 28, 2026

शाहबाद/जिला रामपुर - तहसील परिसर मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वत लेता संग्रह अमीन गिरफ्तार, खींचकर ले गयी एंटी करप्शन टीम

www.newsindia17.com

आज शनिवार का दिन जिला रामपुर के शाहबाद तहसील परिसर के लिए हलचल भरा रहा। एक तरफ जहाँ तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ स्थानीय अधिवक्ता पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।


पाठको को बताना उचित होगा कि अधिवक्ताओं का एक बड़ा वर्ग पिछले लंबे समय से तहसील प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता के उत्पीड़न के खिलाफ धरना दे रहा था। वकीलों का आरोप था कि बिना रिश्वत के कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती और फरियादियों को चक्कर लगवाकर प्रताड़ित किया जाता है। इसी माहौल में आज शनिवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा की गयी संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी की गिरफ्तारी ने इस आंदोलन को एक नई धार दे दी है।


अमीन की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वकीलों ने साफ किया कि केवल एक गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार की जड़ें खत्म नहीं होंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और रिश्वतखोरी में लिप्त अन्य अधिकारियों को भी चिन्हित कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।


दूसरी ओर स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर उम्मीद की किरण जगी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इसी प्रकार का 'जीरो टॉलरेंस' रवैया बना रहा, तो सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाई जा सकती है। एंटी करप्शन टीम आरोपी संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विभाग की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना ने तहसील के अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों के बीच भी भय का माहौल पैदा कर दिया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या