जिला बरेली की भुता थाना पुलिस ने एक मिठाई दुकानदार के साथ हुई मारपीट व लूट की घटना का कुछ ही घंटो मे सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात मे शामिल दो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी रकम बरामद कर ली है। गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गाँव सिंघाई मुराबान निवासी शिवम गुप्ता गाँव की गांव मे ही मिठाई की दुकान है। आरोप है कि कल गुरुवार की देर शाम गाँव निवासी शहीद पुत्र कल्लू और इरफ़ान पुत्र मुन्ने शराब के नशे मे धुत्त होकर दुकान पर आये और वही बैठकर और शराब पीने लगे। शिवम गुप्ता द्वारा इसका विरोध किये जाने पर दोनो ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आये। आरोप है कि इस मारपीट के दौरान दोनो ने दुकान के गल्ले मे रखे 6 हजार रूपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित शिवम गुप्ता ने तत्काल ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया और लिखित तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने तुरंत पुलिस टीमो का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आज शुक्रवार की दोपहर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो शहीद आयु 42 वर्ष व इरफ़ान आयु 39 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से लूटे गए 6 हजार रूपये भी बरामद कर लिए है।
थाना प्रभारी भुता रविंद्र कुमार ने बताया कि अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। दुकानदार की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम लगाई गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली गई है। दोनो आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

