नहटौर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे आम के बाग मे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 02, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे आम के बाग मे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

www.newsindia17.com

आज सोमवार की सुबह नहटौर थाना क्षेत्र मे एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस घटना की जाँच मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के गाँव साकताबाद स्थित आम के बाग़ मे एक युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणो व राहगीरो ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान नगर के मोहल्ला जोशियान निवासी आकाश आयु 25 वर्ष पुत्र कोमल के रूप मे हुई।


युवक की मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


अपराध निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

free counter
अभी तक पाठक संख्या