मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर एक प्रॉपर्टी डीलर से 3 लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 6 सदस्यो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो मे 3 महिलाये व 3 पुरुष शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार किये गए आरोपियो के आपराधिक इतिहास को खंगालने मे जुटी है।
उक्त मामले मे महानगर के रामगंगा विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर विकास मेहरा की पत्नी सुचिता मेहरा द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुचिता मेहरा द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि नवम्बर 2025 में उसके पति की मुलाकात शीबा उर्फ़ सानिया, निवासी चक्कर की मिलक से हुई थी। आरोप है कि इस महिला ने बड़ी प्रॉपर्टी डीलिंग कराने का झांसा देकर विकास मेहरा के साथ सम्बन्ध बढ़ाये और 20 हजार रूपये भी ऐंठ लिए।
सुचिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि गत 24 फरवरी को शीबा ने एक प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने विकास मेहरा को जिगर कॉलोनी बुलाया था। यहाँ से वह विकास को लेकर चक्कर की मिलक स्थित एक मकान पर पहुंची जहाँ पहले से घात लगाए बैठे 2 से 3 अन्य लोगो ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियो ने जबरन विकास के कपड़े उतरवाकर शीबा के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली और 3 लाख रूपये की मांग की। आरोपियो ने धमकी दी कि पैसा न मिलने पर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओ समेत 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के नाम शीबा उर्फ़ सानिया पत्नी शादाब, निशा पत्नी जावेद, मुस्कान पत्नी मुराद, अरमान उर्फ़ अमान, जावेद व वसीम है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियो को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के आपराधिक इतिहास की जाँच कर अन्य पीड़ितो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

