नहटौर/जिला बिजनौर - संकटमोचन के जन्मोत्सव पर रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम, हवन यज्ञ व भंडारों का हुआ आयोजन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 02, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - संकटमोचन के जन्मोत्सव पर रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम, हवन यज्ञ व भंडारों का हुआ आयोजन

www.newsindia17.com

नहटौर नगर मे आज गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरो मे हवन-यज्ञ और भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसरो में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज गुरुवार को नगर के हाथी वाला मंदिर प्रांगण में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमानों और श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां प्रदान कीं। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी की आरती उतारी और परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारो से गुंजायमान रहा। हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।


इसी कड़ी में नगर के प्राचीन चामुंडा परिसर मे भी विशेष आयोजन किया गया। यहाँ नगर के मौहल्ला जोशियान निवासी आशु भार्गव द्वारा किये गए संगीतमय सुंदर कांड के दौरान भक्तो की भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान नगर के कई गणमान्यो के साथ ही बड़ी संख्या मे भक्तजन उपस्थित रहे। हवन यज्ञ का कार्यक्रम पंडित सुबोध भारद्वाज द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर किये गए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो  उठा।


नगर के विभिन्न मंदिरो मे आयोजित उक्त आयोजनो मे मुख्य रूप से कपिल शर्मा, कमल राठी, आशु जैन, सुनील चौधरी, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा (मुनीम जी), विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, संजय कुमार शर्मा, लवी जैन, बालेश अग्रवाल, विनील वर्मा, अंकुश अग्रवाल (बाबा), मूलचंद तोमर, जय सिंह तोमर, विनील अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, डा0 शशांक, राहुल चौधरी, प्रशांत वर्मा, महावीर सैनी, अनिल सैनी, अनिल त्यागी, प्रकाश चंद्र शर्मा, अशोक त्यागी, प्रदीप अग्रवाल, राकेश दत्त  शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट सौरभ मुनि त्यागी, अमित अग्रवाल, आशु कौशिक, पुष्पेंद्र शर्मा, लवली त्यागी, पुष्पेंद्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, रजनीश शर्मा, पवन अग्रवाल, बंटू, मीरा अग्रवाल, मालती शर्मा, रूचि अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, एडवोकेट आकांक्षा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या