Nitish Kumar ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, ये दिग्गज बनेगा बिहार का नया सीएम! - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 02, 2026

Nitish Kumar ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, ये दिग्गज बनेगा बिहार का नया सीएम!

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में सीएम पद की रेस ने जोर पकड़ लिया है। बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका खुलासा तो आगामी समय में होगा। इस पद की रेस में कई दिग्गजों के नाम सामने आए हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की जगह लेने के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। वह अभी भाजपा विधायक दल के नेता भी हैं। कुशवाहा समुदाय के एक प्रमुख चेहरा होने के कारण भी वह सीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं। बिहार में कुशवाहा समुदाय की आबादी 4.27% से ज़्यादा है। भाजपा पुराने सदस्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुन लिया गया था। इसी कारण उन्हें 14 दिन के अंदर एमएलसी पद से इस्तीफा देना जरूरी था, जिसकी मियाद आज पूरी हो रही थी।

इस दिन नीतीश कुमार सीएम पद से देंगे इस्तीफा
खबरों की मानें तो राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत हो जाएगी। 2005 में एनडीए को मिली पहली बार मिली जीत के बाद से हीबिहार में बीजेपी नंबर-2 की भूमिका निभा रही है। अब पहली बार इसे यहां पर सीएम पद मिलने की पूरी संभावना है। भाजपा की ओर से जल्द ही सीएम पद के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है।

PC:ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें