Samrat Chaudhary बनेंगे बिहार के नए सीएम, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

Samrat Chaudhary बनेंगे बिहार के नए सीएम, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज हो गया है। इस पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई है। भाजपा विधान मंडल दल की अहम बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति बन गई है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार द्वारा इस्तीफा दिया जाने के बाद भाजपा ने नए नेतृत्व के रूप में सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया है। सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में कल शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जा सकता है। आपको बता दें कि सम्राट चौधरी अनुभवी नेताओं में शामिल हैं। वह लंबे समय से बीजेपी जुड़े रहे हैं।

वहीं पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते आए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही नीतीश सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में नीतीश युग समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार अब राज्य सभा सांसद बन गए हैं। उन्हें केन्द्र सरकार में मंत्री पद मिलने की संभावना है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें