पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है: Jully - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 25, 2026

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है: Jully

इंटरनेट डेस्क। देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है।

महंगाई मैन नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर पेट्रोल ₹2.82 पैसे और डीजल ₹2.73 पैसे महंगा कर जनता की जेब पर डाका डाल दिया है। अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए महंगाई मैन हमेशा एक्टिव है, जनता से इन्हें कोई लेना-देना नहीं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किए जाने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से आज कहा कि 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। मोदी जी.. संभल नहीं रहा, तो छोड़ काहे नहीं देते?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें