कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक किया प्रदर्शन, Abhijeet Deepke ने की शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 06, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 5 घंटे तक किया प्रदर्शन, Abhijeet Deepke ने की शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने आज फाउंडर अभिजीत दीपके के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी वहां पर जमा हुए। इसमें से ज्यादातर स्टूडेंट और युवा शामिल थे। इस दौरान अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने बोल दिया कि धर्मेंद्र प्रधान पांच दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि अभिजीत आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली आए थे। वह एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू किया, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहा।

दोपहर तीन बजे अभिजीत और सोनम वांगचुक के रवाना होने के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन वाली जगह भी खाली होने लगी। खबरों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने द्वारा कुछ खास बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर 'कॉकरोच' शब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी अतित्व में आई है।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें