Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा, गडकरी, शिवराज सिंह की तरह फडणवीस को भी पीएम रेस से बाहर करने की साजिश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 29, 2026

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने कहा, गडकरी, शिवराज सिंह की तरह फडणवीस को भी पीएम रेस से बाहर करने की साजिश

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में उद्धव गुट के 6 सांसदों के पार्टी छोड़ शिंदे गुट में जाने के बाद ऑपरेशन टाईगर के संदर्भ में उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उद्धव ने कहा कि हमारे सांसदों को खरीदकर शिंदे के साथ भेजने के पीछे बड़ी साजिश है। यह ऑपरेशन टाईगर नहीं बल्कि ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में प्रधानमंत्री की रेस में जो भी नेता या मुख्यमंत्री आगे बढ़ता है उसका पर काट दिया जाता है।

लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उद्धव ठाकरे ने कहा कि नितिन गडकरी से लेकर शिवराज सिंह चौहान के पर जिस तरह काटे गए उसी तरह की साजिश देवेंद्र फडणवीस के साथ हो रही है। बीजेपी में उनके बॉस यह कर रहे हैं कि जो भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आ सके, समय रहते उनके पंख काट दो। इसी तरह देवेंद्र फडणवीस के पंख कतरने के तरीके शुरू हो गए हैं। बगावत कर एकनाथ शिंदे के साथ गए छह सांसदों में से दो सांसदों के क्षेत्र परभणी और हिंगोली में उद्धव ठाकरे ने रविवार को जनसभा की।

प्लेन में फडणवीस हताश लग रहे थे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि फडणवीस प्लेन में हताश लग रहे थे। एक ऐसा आदमी जिसने अपना कॉन्फिडेंस पूरी तरह खो दिया है। क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पंख काटे जा रहे हैं और जो काट रहे हैं वे उनके अपने मालिक हैं, उसे क्या करना चाहिए? उसे किससे इंसाफ मांगना चाहिए? नितिन गडकरी के पंख काटे गए, इसलिए काटे गए ताकि उसके सारे इरादे में इथेनॉल का पानी मिला दिया जाए। उन्होंने सब कुछ कमज़ोर कर दिया। क्योंकि पंख काटे गए थे।

pc-indianviewer.com