इंटरनेट डेस्क। असम और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं तो वहीं दिल्ली और राजस्थान सहित कुछ राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर 15 राज्यों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 12 घंटे के अंदर इन राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान में भीषण गर्मी
राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी सता रही है, हालात यह हैं कि दिन में तेज धूप और गर्म हवाए लोगों को परेशान कर रही है। उमस इतनी भयंकर हैं कि बिना कूलर, एसी के आप 5 मिनट भी नहीं रह सकते। राजधानी जयपुर में आधी रात के बाद कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान की ओर मानसून तेजी से बढ़ रहा है, और अगले कुछ दिनों में मानसून प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी से लोग परेशान
दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में भयंकर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। . श्रीगंगानगर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, अलवर, कोटा, जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली और दौसा में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मानसून की एंट्री से पहले एक बार फिर गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किया है, जहां तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
pc-live hindustan