इंटरनेट डेस्क। देश में मानसून आगे बढ़ रहा हैं, इसके लिए परिस्थितिया अनुकूल है। इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को गर्मी ने लोगों को सताया, दोपहर में गर्म हवा भी चली और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आज सुबह से भी तेज र्गी देखने को मिल रही है। हालांकि अभी जो रिपोर्ट हैं उसके अनुसार मानसून के लिए अभी 3 दिन और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को दिनभर कई इलाकों में तीखी धूप और उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि, देर शाम श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में बारिश हुई।
कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
आज भी प्रदेश के 32 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट है तो वहीं दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के साथ कई जिलों में गर्मी लोगों को सता रही है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में 41.2, बीकानेर में 41.4, चूरू में 41.9, फलोदी में 40, अलवर में 39.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.7 और कोटा में 39 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में प्री-मानसून बारिश लगातार जारी है। फिलहाल मानसून गुजरात और मध्यप्रदेश के भागों में आगे बढ़ा है। अगले 3 दिनों में मानसून का राजस्थान में प्रवेश होगा।
pc-moneycontrol.com