National Weather Forecast: राजस्थान में आंधी बारिश का दौर, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी, दिन में सता रही तेज धूप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 23, 2026

National Weather Forecast: राजस्थान में आंधी बारिश का दौर, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी, दिन में सता रही तेज धूप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते होते फिर से आंधी बारिश का दौर शुरू हो जाता है। जिससे मौसम ठंडा हो जाता है। राजधानी जयपुर में सोमवार की शाम को कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और प्रदेश के आसपास बने कई मौसमीय तंत्रों के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, राजस्थान से बिहार तक उत्तर प्रदेश के रास्ते समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका फिलहाल सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम पंजाब पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वाेत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद हैं

जारी रह सकती हैं आंधी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 24 घंटों के दौरान तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 23 जून से 26 जून तक आंधी-बारिश की गतिविधियां रुक-रुक कर जारी रह सकती हैं।

pc- aaj tak