मंडावर/जिला बिजनौर - शादी समारोह के दौरान दूल्हे को शराब पिलाये जाने पर मचा बवाल, दोनो पक्षो के बीच हुई मारपीट मे 4 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 23, 2026

मंडावर/जिला बिजनौर - शादी समारोह के दौरान दूल्हे को शराब पिलाये जाने पर मचा बवाल, दोनो पक्षो के बीच हुई मारपीट मे 4 घायल

newsindia17.com/mandawar-bijnor-wedding-dispute-over-alcohol-four-injured

आज मंगलवार को मंडावर थाना क्षेत्र मे आयोजित के शादी समारोह दूल्हे को शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद मे वर व वधू पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनो पक्षो के बीच हो रही कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मारपीट मे दुल्हन पक्ष के चार लोग घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव आज मंगलवार को थाना क्षेत्र गांव गंजालपुर निवासी कलीराम की पुत्री का विवाह होना तय था। निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार मुजफ्फरपुर केशो उर्फ़ मुदफ्फरा गांव निवासी दूल्हा गजेंद्र दोपहर के समय बारात लेकर पहुँच गया था। दुल्हन पक्ष के सभी लोग बारातियो की आवभगत मे जुटे हुए थे। इसी दौरान बारात मे आये कुछ युवको द्वारा दूल्हे को भी शराब पिलाये जाने की बात सामने आयी। जिसका दुल्हन पक्ष द्वारा विरोध किया गया। इसी को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए और तीखी बहस शुरू हो गयी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते दोनो पक्षो के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुल्हन पक्ष के कई लोगों को चोटें आईं। घायल होने वालों में अनिल, शेखर, अर्जुन और माया देवी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


दुल्हन के चाचा मूला सिंह ने आरोप लगाया कि दूल्हे के दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई थी। इसका विरोध किये जाने पर बारात पक्ष के कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।  घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह मामला शांत कराया गया। उन्होंने इस संबंध में मंडावर थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।


मंडावर थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या