नगीना/जिला बिजनौर - कोतवाली मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जून 18, 2026

नगीना/जिला बिजनौर - कोतवाली मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल

newsindia17.com/nagina-bijnor-kotwali-road-accident-bike-rider-youth-died-father-injured

आज गुरुवार को एक बार फिर नगीना-कोतवाली देहात मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ  एलआरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र भीषण हादसे का शिकार हो गए। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़जलपुर निवासी जय प्रकाश अपने 20 वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ बाइक से कही जा रहे थे। नगीना -कोतवाली रोड स्थित एलआरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पहुंचने पर बाइक चला रहे आदित्य ने एक तेज रफ्तार डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके पिता जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यशदर्शियो के अनुसार ये हादसा बेहद भयानक था। डंपर की टक्कर लगते ही युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद डंपर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया मगर स्थानीय निवासियों ने उसका पीछा किया और घटना का भी वीडियो बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।


मौके पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। इस दुर्घटना मे घायल हुए जयप्रकाश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


पुलिस प्रशासन का कहना है कि डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या