इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा नगरी कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद किया। इस संबंध में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है। जरा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ नीट की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है। हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। ;छात्रों की गूंजसिर्फ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।

छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई: गहलोत
वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज कोटा की ऐतिहासिक धरती से युवाओं का भविष्य बचाने के लिए छात्रों की गूंज महारैली के रूप में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई है। तमाम अड़चनों के बावजूद उमड़े हज़ारों छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के बीच हमारे नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की कमियों, पेपर लीक और व्यवस्थागत विफलताओं पर खुलकर संवाद किया।
यह कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि उन लाखों नौजवानों की बुलंद आवाज थी जो सरकारी सिस्टम की मार झेल रहे हैं। राहुल गांधी ने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि उनके हक की यह लड़ाई अब थमने वाली नहीं है।
PC:x
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें