आज गुरुवार की सुबह बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र के नगीना रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे मे बाइक सवार एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता लगते ही युवक के परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पामडावली निवासी अश्वनी कश्यप आयु 23 वर्ष बिजनौर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती अपने पिता विजय कश्यप के पास जाने हेतु घर निकला था। अश्वनी अपने पिता के लिए खाना भी ले जा रहा था। बाइक से बिजनौर जा रहे विजय से रास्ते मे मिली एक महिला ने लिफ्ट मांगी। विजय ने महिला को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्टरी से निकलकर सड़क पर आ रही एक जेसीबी ने विजय की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विजय और महिला दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रहे लोगो ने तत्काल पुलिस व एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ चिकित्सको ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला अभी भी उपचाराधीन है। पुलिस ने अश्वनी के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले मे अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगीना रोड स्थित मोहित फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवविवाहित युवक की जान चली गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।
बताया गया कि अश्वनी बिजनौर शहर के बकली क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान संचालित करता था और अपने परिवार का सहारा था। उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा उसकी दो छोटी बहनें हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

