नहटौर/जिला बिजनौर - पौधों की सिंचाई कर रहे मनरेगा मजदूर की पानी भरे गड्ढे मे डूबने से मौत, परिजनो मे मचा कोहराम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 16, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पौधों की सिंचाई कर रहे मनरेगा मजदूर की पानी भरे गड्ढे मे डूबने से मौत, परिजनो मे मचा कोहराम

https://newsindia17.com/nahataur-bijnor-mgnrega-worker-drowns-in-water-filled-pit-while-watering-plants-family-in-mourning

आज गुरुवार की सुबह नहटौर थाना मे हुए दर्दनाक हादसे मे एक मनरेगा मजदूर की खेत मे बने पानी भरे गड्ढे मे डूबने से मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना का पता लगने पर पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक के परिजनो  का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसाल का निवासी बलवेंद्र आयु 38 वर्ष पुत्र लाल सिंह मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी करता था। आज गुरुवार की सुबह वह ग्राम पंचायत की ओर से लगाए गए पौधो की सिंचाई करने खेतो पर गया था। बताया जा रहा है कि वह खेत मे बने एक गहरे गड्ढे से बाल्टी के द्वारा पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने पर वह गड्ढे मे जा गिरा। आसपास किसी और के न होने पर उसे कोई सहायता भी नही मिल सकी और गड्ढे मे डूबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।


दूसरी ओर बलवेंद्र के काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इसी तलाश के दौरान दोपहर करीब 12 बजे बलवेंद्र का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। शव मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार गूंज उठी।


सूचना मिलने पर थाना नहटौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


थानाध्यक्ष किशन अवतार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैर फिसलने के कारण पानी के गड्ढे में डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या