मंडावर/जिला बिजनौर- गुलदार ने घर के बाहर बंधी गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणो ने दहशत का माहौल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 19, 2026

मंडावर/जिला बिजनौर- गुलदार ने घर के बाहर बंधी गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणो ने दहशत का माहौल

https://www.newsindia17.com/2026/07/mandawar-bijnor-leopard-kills-cow-outside-house-villagers-demand-action.html

वन विभाग द्वारा किये जा रहे तमाम प्रयासों के बाद भी जिला बिजनौर लम्बे समय से व्यापत में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंडावर थाना क्षेत्र से है, जहां देर रात गुलदार ने घर के बाहर बंधी एक गाय पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव नारायणपुर निवासी सूरज सैनी की गाय कल शनिवार की रात घर के बाहर बंधी हुई थी। आज रविवार सुबह पशु को चारा-पानी देने पहुंचे परिजनो ने देखा कि गाय मृत अवस्था मे पड़ी हुई है। पशु के शरीर पर हमले के निशान मिलने के बाद गुलदार के हमले की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से गुलदार की आवाजाही बनी हुई है और भय का माहौल बना हुआ है।आरोप है कि रात के समय खेतों और आबादी के आसपास गुलदार की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे लोगों के साथ-साथ पालतू पशुओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।


वन विभाग का कहना है कि जिले में गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और आवश्यकता के अनुसार पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा लोगों से रात के समय सतर्क रहने और अकेले सुनसान स्थानों पर न जाने की अपील भी की जा रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या