कैलादेवी/जिला संभल - प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट पीटकर हत्या, युवती के परिजनो समेत 3 पर हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जुलाई 18, 2026

कैलादेवी/जिला संभल - प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट पीटकर हत्या, युवती के परिजनो समेत 3 पर हत्या का आरोप

https://www.newsindia17.com/2026/07/sambhal-kailadevi-youth-beaten-to-death-over-love-affair-three-booked-on-murder-charge.html

जिला सम्भल के कैलादेवी थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। आज शनिवार की सुबह हुई इस घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। इस मामले मे मृतक के परिजनो द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे युवती के परिजनो समेत 3 लोगो पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी उदयवीर सिंह आयु 26 वर्ष पुत्र अतर सिंह शादीशुदा था और खेतीबाड़ी करता था। बताया गया कि उदयवीर सिंह का थाना रजपुरा क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये प्रेम प्रसंग लगभग 5 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। गत डेढ़ वर्ष पूर्व युवती की शादी होने के बाद भी दोनो का मिलना जुलना जारी रहा। इस मामले को लेकर एक वर्ष पूर्व गांव मे पंचायत भी हुई थी।


परिजनो ने बताया कि उदयवीर युवती के गाँव निवासी एक किसान के ट्यूबवेल से पानी लेकर अपने खेतो की सिंचाई करता था। परिजनो ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे उसी किसान का फोन आने के बाद उदयवीर बाइक लेकर घर से चला गया था। इसके करीब 2 घंटे बाद उसी किसान ने परिजनो को फोन कर उदयवीर के साथ मारपीट होने की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही उदयवीर की बहन गीता मौके पर पहुंची और देखा कि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। परिजनो द्वारा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही उदयवीर की मौत हो गयी। परिजन उदयवीर का शव लेकर गाँव वापस आ गए।


घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस मामले मे मृतक के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर मे युवती के पिता, चचेरे भाई और ट्यूबवेल मालिक समेत 3 पर हत्या का आरोप लगाय गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या