National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, ये जिले रहेंगे ज्यादा प्रभावित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 24, 2026

National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, ये जिले रहेंगे ज्यादा प्रभावित

इंटरनेट डेस्क। देश के कईराज्यों में झमाझम बारिश क दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश 16 राज्यों भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज राजस्थान के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी आशंका है। वहीं पूर्वी राज्यों में कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण अगले आगामी कुछ दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग कीक ओर से राजस्थान में आगामी कुछ दिन मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 24 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी राजस्थान के प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सिरोही और सीकर के लिए भी विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें