कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - गौकशी की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 पुलिसकर्मी भी हुआ घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 09, 2026

कोतवाली देहात/जिला बिजनौर - गौकशी की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

newsindia17.com/kotwali-dehat-bijnor-police-encounter-after-cow-slaughter-tip-off-2-accused-arrested-1-constable-injured

आज गुरुवार की सुबह गौकशी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम और गौकशो के बीच हुई मुठभेड़ मे दो आरोपी गोली लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशो द्वारा चलाई गयी एक गोली पुलिसकर्मी को छूकर निकल गयी। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपियो व पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, एक सैंट्रो कार व एक गौवंशीय पशु बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह कोतवाली देहात पुलिस को बरूकी नहर के पास गौकशी किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना  कोतवाली देहात की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और घेराबंदी कर ली। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर आयी एक सैंट्रो कार (पंजीकरण संख्या यूए 07 6926) को रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख कार सवारो ने रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने भी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार सवार गौतस्करो ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।


पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे कार सवार 2 बदमाश पैर मे गोली लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों की पहचान मुरसलीन पुत्र मुन्ना, निवासी काजीवाला तथा अब्दुल सलाम उर्फ़ काले पुत्र सगीर, निवासी उमरी के रूप में हुई है। वहीं बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सिपाही अमित कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई जिससे वह घायल हो गए। मुठभेड़ मे घायल हुए दोनों आरोपियों पीएचसी कोतवाली देहात व घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।


गिरफ्तार किये गए आरोपियो के कब्जे से 315 बोर के 2 तमंचे, 2 खोखा व 3 जिन्दा कारतूस, 1 बछड़ा, पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व 1 कार बरामद की है। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात सुनील सहरावत ने बताया कि गिरफ्तार गए आरोपी आवारा गौवंशीय पशुओ का वध कर उनका मांस बेचते थे। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियो का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या