मेरठ/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति व ससुराल पक्ष के सदस्य हुए फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 12, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति व ससुराल पक्ष के सदस्य हुए फरार

newsindia17.com/meerut-up-vivahita-sandigdh-maut-mayke-paksh-ne-lagaya-hatya-ka-aarop-pati-aur-sasural-paksh-farar

आज रविवार को जिला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष वालो ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत फिसलकर घर के फर्श पर गिरने के कारण सिर मे गंभीर चोट लगने पर हुई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर 2 के निवासी शाहवेज का निकाह करीब 6 वर्ष  पूर्व किदवई नगर निवासी निदा उर्फ़ सोनी के साथ हुआ था। वर्तमान मे दंपत्ति के दो बच्चे 5 वर्षीय बेटा हिमाद और 3 वर्षीय पुत्री आतिका है। शाहवेज अपने पिता के साथ टेलरिंग का काम करता है। मृतका के परिजनो का आरोप है कि आज रविवार दोपहर उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी निदा के साथ कुछ अनहोनी हो गयी है। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और देखा कि निदा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है और आसपास खून फैला हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतका के हाथ-पैर पर चोट के निशान तथा गले पर दबाव के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि इसी दौरान पति शाहवेज समेत अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का पति शाहवेज उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गया था जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शाहवेज शव को वापस घर ले आया। पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना मायके पक्ष को दिए जाने पर ये मामला सामने आया।


मायके पक्ष ने यह भी बताया कि लगभग पांच महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद निदा कुछ समय तक अपने मायके में रह रही थी। करीब एक माह पहले ही वह दोबारा अपने ससुराल लौटी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।


सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या