नहटौर/जिला बिजनौर - शिव मंदिर मे हो रही संदिग्ध गतिविधियो को लेकर ग्रामीणो मे रोष, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुटी पुलिस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 17, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - शिव मंदिर मे हो रही संदिग्ध गतिविधियो को लेकर ग्रामीणो मे रोष, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुटी पुलिस

newsindia17.com/nahataur-bijnor-villagers-angry-over-alleged-suspicious-activity-at-shiv-temple-police-investigating-based-on-cctv-footage

नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम नसीबपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कल देर रात हुई कथित संदिग्ध गतिविधियों का पता लगने के बाद से ग्रामीणो ने चिंता व भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ग्रामीणो द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।


पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र मे ग्रामीणों ने बताया कि कल गुरुवार देर रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच कुछ अज्ञात लोग शिव मंदिर परिसर में प्रवेश करते दिखाई दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में कथित संदिग्ध गतिविधियां होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में चर्चा फैल गई और लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। उनका कहना है कि फुटेज में कुछ लोगों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिनके आधार पर पहचान किए जाने की बात सामने आ रही है।


ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


प्रार्थना पत्र देने वालों में बीरेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, गौरव कुमार, रमाकांत, केशव कुमार, पवन कुमार, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र, अभिषेक, धनुषपाल सिंह, चंद्रपाल, रूपचंद, अमित कुमार, सतीश कुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे


मामले की जांच कर रहे क्षेत्रीय उप  निरीक्षक सोनू निगम ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या