नहटौर/जिला बिजनौर - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियो ने किया नवागत कोतवाल स्वागत, यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 12, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियो ने किया नवागत कोतवाल स्वागत, यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

newsindia17.com/nahtaur-bijnor-udyog-vyapar-pratinidhi-mandal-ne-navagat-kotwal-ka-swagat-kiya-yatayat-aur-kanoon-vyavastha-ko-lekar-saupa-gyapan

आज रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें राधा-कृष्ण का सुंदर चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।


व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर रात के समय भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों का कहना था कि नगर के धामपुर मार्ग स्थित मोहल्ला नौधा से लेकर कोतवाली रोड स्थित सरकारी अस्पताल तक अनियंत्रित हो चुके यातायात के चलते व्यापारियो व आम नागरिको को समस्याओ का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है। पदाधिकारियो ने बताया कि ट्रक, डंपर और अन्य बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े रहने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन वाहनो के द्वारा किये गए अतिक्रमण के कारण दुकानदारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।


इस अवसर पर व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक पूर्वी को सम्बोधित एक ज्ञापन भी प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। इस ज्ञापन मे अव्यवस्थित हो चुकी यातायात व्यवस्था के साथ ही नगर के मुख्य बाजार मे सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराये जाने की भी मांग की गयी है। बताया गया कि नगर के मुख्य बाजार मे शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले ग्राहकों विशेषकर महिलाओ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्य बाजार ने बंद पड़ी पुलिस चौकी के स्थान पर सार्वजिनक शौचायल बनवाने की मांग की गयी है।


इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि यदि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहने पर ही नगर में सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है।


नवागत प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नगर की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


प्रभारी निरीक्षक ने भी व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल शर्मासंजय कुमार शर्मा, ऋषभ जैन, अतुल वर्मा, विशाल शर्मा, संजय शर्मा (मुनीम जी), राकेश अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, शमीं मोहम्मद, सुनील चौधरी, कमल राठी, अशोक चंदा, जावेद अहमद, शाहजाद उर्फ लालू, नदीम अहमद, अरशद अंसारी, शहजाद उर्फ़ लालू भाई, एडवोकेट अंबर, कल्लन बाबा, जावेद अहमद बैटरे वाले, सरदार हरपाल सिंह डिम्पी,  समेत व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी और नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

counter
अभी तक पाठक संख्या