रामपुर/उत्तर प्रदेश - नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक को हनीट्रैप मे फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, गत 8 माह से चल रही थी फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 13, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक को हनीट्रैप मे फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, गत 8 माह से चल रही थी फरार

newsindia17.com/rampur-honeytrap-case-woman-arrested-after-8-months-for-trapping-youth-on-job-pretext

जिला रामपुर की गंज थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को हनीट्रैप मे फँसाकर वसूली करने के मामले मे वाँछित एक महिला को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गत 8 माह से फरार चल रही आरोपी महिला को कल रविवार की देर शाम बाबा दीप सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। महिला पर युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और धन उगाही करने का आरोप है।


उक्त पूरा मामला केमरी थाना क्षेत्र  निवासी एक युवक से जुड़ा है, जिसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाया था। आरोप है कि युवक को उत्तराखंड बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे रामपुर लाकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाया गया।बताया जाता है कि वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपियों ने युवक से मोटी रकम की मांग की और अवैध वसूली की गई। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।


विवेचना के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा। जांच में कई लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में एक महिला आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि कल रविवार शाम गिरफ्तार की गयी सुप्रिया शुक्ला लगातार गिरफ्तारी से बचती रही थी।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला सुप्रिया शुक्ला के खिलाफ न्यायालय से वारंट भी जारी किया गया था। रविवार शाम सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस ने बाबा दीप सिंह नगर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क, आर्थिक लेनदेन और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। मामले की जांच अभी जारी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या