हस्तिनापुर/जिला मेरठ - पुलिस ने किया अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मे छापामार कार्रवाई कर 6 जोड़े दबोचे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 31, 2026

हस्तिनापुर/जिला मेरठ - पुलिस ने किया अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल मे छापामार कार्रवाई कर 6 जोड़े दबोचे

/hastinapur-meerut-police-illegal-deh-vyapar-ka-bhandafod-hotel-me-chhapamar-kar-6-jode-daboce

जिला मेरठ की हस्तिनापुर थाना पुलिस ने मुख्य मार्ग स्थित होटल मे की गयी छापामार कार्रवाई के बाद अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से छह युवक और छह युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक सभी को संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। कार्रवाई के बाद होटल संचालक समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


थाना प्रभारी हस्तिनापुर कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य मार्ग स्थित उक्त होटल को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए ये गुप्त रूप कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अचानक होटल में पहुंचकर कमरों की जांच की। इस दौरान छह अलग-अलग जोड़ों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।


पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इनमें पीयूष, हरीष, अंकित, शौकेंद्र, जुनैद, विकास, रोहित, सतेंद्र और अशरफ आदि के नाम सामने आए हैं। वहीं, पुलिस ने हिरासत में ली गई युवतियों और महिलाओं को पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


दूसरी ओर होटल संचालक रोहित कुमार ने पुलिस की कार्रवाई के बाद लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि होटल में किसी तरह का गलत कार्य नहीं हो रहा था। उनके मुताबिक होटल में ठहरने वाले सभी युवक-युवतियां बालिग थे और सभी की होटल के रजिस्टर में विधिवत एंट्री दर्ज है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों की शिकायतों और होटल में मिली संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या