खुदागंज/जिला शाहजहाँपुर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई जागरण संचालक की मौत पर मचा हड़कंप, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 31, 2026

खुदागंज/जिला शाहजहाँपुर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई जागरण संचालक की मौत पर मचा हड़कंप, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

khudaganj-shahjahanpur-sandigdh-paristhitiyon-me-jagran-sanchalak-ki-maut-par-macha-hadkamp-parijanon-ne-lagaya-hatya-ka-aarop

जिला शाहजहाँपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र मे हुई जागरण संचालक की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया गया कि 35 वर्षीय जागरण संचालक कल रविवार की रात गाँव निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ दावत मे शामिल होने गया था। इसके बाद वह घर वापस नही आया और देर रात सड़क किनारे अचेत अवस्था मे पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव मझीला निवासी सुधीर सिंह आयु 35 वर्ष अपनी पत्नी और तीन बच्चो के साथ रहते थे। बताया गया कि सुधीर सिंह कल रविवार रात गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ दावत मे शामिल होने गए थे। इसके बाद सुधीर सिंह वापस घर नही आये। देर रात सूचना मिली कि सुधीर सिंह सड़क किनारे अचेत अवस्था मे पड़े हुए है। परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंचे और सुधीर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सको ने सुधीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुधीर के साथ गया व्यक्ति अपने घर लौट आया था, लेकिन सुधीर के वापस न पहुंचने की जानकारी परिजनों को नहीं दी।


सुधीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनकी मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिवार की ओर से कुछ आरोप लगाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दावत में सुधीर के साथ गए व्यक्ति समेत पूरे घटनाक्रम से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि सुधीर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या