बिलसंडा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे धान के खेत मे पड़ा मिला ससुराल आये युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 17, 2026

बिलसंडा/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे धान के खेत मे पड़ा मिला ससुराल आये युवक का शव, पुलिस जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/bilsanda-pilibhit-sandigdh-paristhitiyon-me-dhan-ke-khet-me-mila-sasural-aaye-yuvak-ka-shav-police-janch-me-juti

आज सोमवार की दोपहर बिलसंडा थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल आये युवक का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे खेत मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। शव पानी से भरे खेत मे पेट के बल पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान खुशीराम आयु 26  वर्ष पुत्र सियाराम, निवासी गाँव लिलहर, थाना क्षेत्र करेली के रूप मे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


मृतक के छोटे भाई धर्मवीर ने बताया कि खुशीराम की शादी करीब दो वर्ष पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गाँव खजुरिया नवीराम निवासी नैना देवी से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले तीन महीने से मायके पक्ष के साथ दिल्ली में रह रही थी। धर्मवीर ने बताया कि खुशीराम रविवार को अपनी ससुराल आया था। आज सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे ग्रामीणो ने बीसलपुर -बिलसंडा हाईवे से खजुरिया नवीराम जाने  वाले मार्ग के पास लालाराम के धान के खेत मे युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।


शव मिलने की सूचना पर बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष जगदीप मलिक के मुताबिक शव मिलने की सूचना गांव के चौकीदार के माध्यम से मिली थी। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों के अनुसार पारिवारिक तनाव के चलते खुशीराम शराब का सेवन करने लगा था। परिवार की ओर से आशंका जताई गई है कि संभवतः शराब के नशे में वह धान के खेत में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


नोट: फिलहाल युवक की मौत को लेकर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट करेगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या