आज शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई विवाहिता की मौत के बाद मैनाठेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव ताहरपुर अब्बल मे सनसनी फ़ैल गयी। आज शुक्रवार की सुबह गाँव निवासी एक विवाहिता का शव गहरे के एक कमरे मे पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये है। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालो ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो पर दहेज प्रताड़ना व हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
पुलिस को दी गयी जानकारी मे इब्ले हसन निवासी ग्राम डींगरपुर ने बताया कि उनकी बेटी हुमा आयु 26 वर्ष का निकाह 7 वर्ष पूर्व ग्राम ताहरपुर अब्बल निवासी फाजिल के साथ हुआ था।आरोप है कि शादी के बाद से ही हुमा को कम दहेज लाने का ताना दिया जाता था। उन्होंने पति फाजिल के अलावा ससुर साजिद, सास रेहाना और देवर जिलानी व रब्बानी पर भी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि हुमा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में घरेलू विवाद और दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इब्ले हसन ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले हुमा के पति ने उसे तीन तलाक दिया था। इसके बाद हुमा ने इद्दत की अवधि पूरी की थी। मायके वालों का आरोप है कि 27 अगस्त की रात भी हुमा को कमरे में बंद कर दिया गया था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पहले हुमा के साथ मारपीट की गई और हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। मायके वालों ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। मायके पक्ष की तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।
हुमा के तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की सुबह करीब छह बजे मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग ताहरपुर अब्बल पहुंचे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

