आज रविवार को नहटौर नगर के हल्दौर चौराहे पर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट के बाद अफरातफरी मच गयी। इस मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति समेत 3 लोग घायल हो गए। दो पक्षो के बीच नगर के प्रमुख चौराहे पर हुई मारपीट का ये मामला 4 हजार रूपये के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार इस विवाद की जड़ उधार दी गयी मात्र 4 हजार रूपये की रकम है। बैरमनगर निवासी कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसने कुछ समय पहले नहटौर निवासी सलमान को 4 हजार रुपये उधार दिए थे। आज रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुलदीप ये उधार की रकम वापस मांगने सलमान के पास आया था। रकम वापस करने को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। नगर के व्यस्तम चौराहे पर हुई मारपीट की इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट मे कुलदीप सिंह और मोहम्मद उबैद के साथ ही बीच बचाव करने आये मोहम्मद समी भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है। चिकित्सको के अनुसार सभी घायलो की हालत खतरे से बाहर है।
एसएसआई कुलजीत सिंह ने बताया कि 4 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

