शाही/जिला बरेली - दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई पंचायत मे तीन तलाक देने का आरोप, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 16, 2026

शाही/जिला बरेली - दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई पंचायत मे तीन तलाक देने का आरोप, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/shahi-bareilly-dowry-harassment-panchayat-triple-talaq-allegation-husband-five-case

जिला बरेली के शाही थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न के विवाद को लेकर हुई पंचायत मे कथित तौर पर विवाहिता को तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के 5 सदस्यो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चकदाह निवासी निशा का निकाह युसुफ पुत्र अकबर निवासी गांव सैंजना, थाना क्षेत्र मीरगंज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति युसूफ व ससुराल पक्ष ने अन्य सदस्यो ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए निशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। निशा ने इस मामले मे पहले भी मीरगंज थाने मे दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।


पीड़िता के अनुसार इस विवाद को खत्म कराने के लिए कई बार पंचायतें बुलाई गईं, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका था। इसी क्रम में 6 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे चकदाह गांव में एक और पंचायत आयोजित बुलाई गयी थी। इस पंचायत में निशा का पति युसुफ, ससुर अकबर, जेठ असगर व अमजद और देवर युनुस समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान हो रही बातचीत अचानक विवाद में बदल गई और कहासुनी शुरू हो गयी। इसी दौरान ससुर और अन्य परिजनों के कहने पर उसके पति युसुफ ने उसके पिता और परिवार के सामने कथित तौर पर तीन बार 'तलाक' बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।


उक्त घटना के बाद निशा ने पुलिस से शिकायत कर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति युसुफ समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या