इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इनमें पंजाब के लिए सतीश पूनिया प्रभारी बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन अहम राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए के लिए आज ये बड़ा कदम उठाया है। यूनी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विनोद तावड़े को राज्य का प्रभारी बनाया गया है।
गुजरात में बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पंजाब में बीजेपी ने डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी बना दया है हालांकि पंजाब के लिए किसी सह-प्रभारी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें