इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जेन-जी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि जेन-जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हजारों लोगों के प्रदर्शन के बावजूद एक भी गोली नहीं चली और किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा आंदोलन कांग्रेस के दौर में हुआ होता, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती थी।
मोदी सरकार के मंत्री ने इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लेकर सवाल उठाया किया दीपके आप कार्यकर्ता हैं। छात्र नेता कैसे बन गए? साक्षात्कार में रिजिजू ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पीएम पर तंज और संसद में कांग्रेस के हंगामे पर देते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन के अंदर जैसा व्यवहार करते हैं, क्या वे नेता प्रतिपक्ष जैसे दिखाई देते हैं? मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। उन्होंने बोल दिया कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए काम करना चाहिए और उसी हिसाब से सदन में बोलना चाहिए।
अमित शाह के बयान की विपक्ष की मांग को लेकर कही ये बात
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की विपक्ष की मांग पर रिजिजू ने कांग्रेस पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए बोल दिया कि जब सरकार संसद में हर सवाल का जवाब देने और परिस्थितियों की पूरी जानकारी देने के लिए तैयार थी, तब कांग्रेस सच्चाई का सामना करने की स्थिति में नहीं थी। कांग्रेस डर गई है, इसलिए चर्चा से भागने का बहाना बनाया।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें