Sonam Wangchuk: वांगचुक ने कहा, वह चाहते थे राहुल गांधी उनका अनशन तुड़वाएं, बताया 20 जुलाई का और क्या प्लॉन था... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 31, 2026

Sonam Wangchuk: वांगचुक ने कहा, वह चाहते थे राहुल गांधी उनका अनशन तुड़वाएं, बताया 20 जुलाई का और क्या प्लॉन था...

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और 36 दिनों तक अनशन करने वाले सोनम वांगचुक ने कहा कि वह चाहते थे राहुल गांधी उनका अनशन तुड़वाएं। सोनम वांगचुक ने कहा कि वह चाहते थे कि सम्मानजनक तरीके से वह अनशन खत्म करें। उन्होंने यह भी बताया कि 20 जुलाई को संसद मार्च को लेकर उनका क्या प्लान था। वांगचुक ने कहा, हमने कहा था कि मैं और 12 दिन किसी तरह अनशन कर लूंगा लेकिन हम लोग 20 जुलाई को संसद जाएंगे और सांसदों को अपना ज्ञापन देंगे।

क्या कहा वांगचुक ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तो हमने सीजेपी से पूछा कि 20 जुलाई को कितने लोग आ सकते हैं। आशुतोष ने कहा 10 हजार, सौरभ ने कहा 15 हजार। उनकी उम्मीद कुछ इस तरह की थी। लेकिन मुझे लगता था कि एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। हमने कहा कि अगर सत्ता पक्ष की तरफ से कुछ नहीं होता है तो विपक्ष के सांसदों से मिलेंगे। पवन खेड़ा जी मंच पर भी आए थे। हमारी सोच थी कि विपक्ष के लोग हमें रिसीव करें। हमने कभी नहीं सोचा था कि कोई तोड़फोड़ होगी। हमने सोचा था कि हम संसद जाकर यह मसला विपक्षी सांसदों को सौंप देंगे और कहेंगे कि हमसे जो कुछ हो सका हमने किया। अब आप लोग इसकी जिम्मेदारी लें और संसद से रास्ता निकालें। 

हम यही सोच रहे थे कि कैसे सम्मानजनक तरीके से आंदोलन खत्म किया जाए। वांगचुक ने कहा, हमारी सोच यही थी कि अगर सरकार के लोग नहीं आते हैं तो विपक्ष के नेता जूस पिलाकर अनशन तोड़वाएं और इसके बाद आगे की जिम्मेदारी लें। फिर 18 तारीख को मुझे जबरन उठा लिया गया। 

अभिजीत दीपके ने भी सोनम वांगचुक पर दिया बयान
अभिजीत दीपके ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सोनम वांगचुक उनके आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। उनके अनशन और बिगड़ती सेहत की चिंता उन्हें भी हो रही थी लेकिन वह अनशन तोड़ने को तैयार नहीं थे। दीपके ने कहा, बाद में उन्हें किडनैप करवा लिया गया। वहां उनसे सिर्फ सरकार के लोग ही मिल सकते थे। हमें मिलने की इजाजत नहीं दी गई। 

pc- frontline.thehindu.com